गर्भवती महिलाओं को एनीमिया से बचने के लिए क्या करना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 16:12

गर्भवती महिलायें एनीमिया से बचने के लिए खाएं ये चीजें :-

आयरन युक्त चीजों का अधिक सेवन : गर्भवती महिलाओं को एक दिन में लगभग 38 मिलीग्राम आयरन का सेवन करना चाहिए। इसके लिए शाकाहारी लोग चौली का साग, शलजम, लोबिया, राजमा, पपीते के बीज, तिल के बीज जैसी आयरन युक्त चीजों का सेवन बढ़ा दें। वहीँ मांसाहारी महिलायें अपनी डायट में चिकन, मटन का सेवन बढ़ा दें।

फोलेट का सेवन बढ़ा दें: प्रेगनेंसी में फोलेट के सेवन से लाल रक्त कोशिकाएं स्वस्थ रहती हैं और नयी कोशिकाओं को बनने में मदद मिलती है। फोलेट के लिए डायट में ताज़ी हरी सब्जियां, बींस स्प्राउट्स, सूरजमुखी के बीज और सोयाबीन को शामिल करें।

विटामिन बी-12 : शरीर में रेड ब्लड सेल्स को स्वस्थ रखने के लिए यह ज़रूरी है कि आप विटामिन बी-12 का नियमित सेवन करें। ऐसी गर्भवती महिलायें जो डेरी प्रोडक्ट्स और मीट का सेवन कम करती हैं उनमें विटामिन बी-12 की कमी होने लगती है। इसलिए अपनी डायट में दूध और इससे बनी चीजें साथ ही मीट का सेवन बढ़ा दें।

विटामिन सी युक्त चीजें : गर्भवती महिलाओं के लिए विटामिन सी भी बहुत ज़रूरी होता है। विटामिन सी की अधिक मात्रा शरीर द्वारा आयरन को अवशोषित करने की प्रक्रिया को आसान बना देता है। इसके लिए अपनी डायट में संतरे, अमरुद और आंवला का सेवन बढ़ा दें।

अगर आप आयरन सप्लीमेंट लेने के बारे में सोच रही हैं तो पहले अपने डॉक्टर से बात करें और फिर जाकर उसका सेवन करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info